Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गांव चलो अभियान के तहत भाजपा का किमतोली में कार्यक्रमों का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 12, 2025

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा का किमतोली में कार्यक्रमों का आयोजन।भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत किमतोली में बूथ संख्या 135 मे कार्यक्रम आयोजित किए गए.।बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह अधिकारी की अध्यक्षता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र अधिकारी के संचालन में मुख्य वक्ता राज्य आन्दोलनकारी राजू गड़कोटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैगड़कोटी ने कहा उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड के गांव गांव तक अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जा रहे हैं जो अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं । कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो परिवार की तरह संचालित होता है इसमें प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान और आदर किया जाता है.।कार्यक्रम में लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवंर ने भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।इस दौरान किमतोली के बूथ संख्या 135 में अंबेडकर कलोनी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति एवं पार्क की सफाई का कार्य भी किया गया.।इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान दिवान सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुँवर सिंह (मासाब) हयात सिंह, जोगा सिंह, लालू अधिकारी, भुप्पी अधिकारी, कुंदन अधिकारी, राम सिंह, जोगा सिंह अधिकारी,पंकज अधिकारी, बचन सिंह, प्रेम सिंह, खीम सिंह, भगत सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, सौरभ चंद उपस्थित रहे.

जरूरी खबरें