Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा ने चुनाव में हार के डर से मुख्यमंत्री को उतारा मैदान में: बिमला महरा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 17, 2025
भाजपा ने चुनाव में हार के डर से मुख्यमंत्री को उतारा मैदान में नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा व कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष विमला मेहरा के नेतृत्व में लोहाघाट के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के लिए वोट मांगे महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमला मेहरा ने कहा कांग्रेस को नगर में हर वार्ड से जन समर्थन मिल रहा है इस बार लोहाघाट में परिवर्तन होने जा रहा है वही 18 जनवरी को मुख्यमंत्री के लोहाघाट में रोड शो को लेकर उन्होंने कहा भाजपा को नगर निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है जिसके चलते इस छोटे से चुनाव में मुख्यमंत्री को खुद मैदान में उतरना पड़ रहा है उन्होंने कहा अगर भाजपा ने प्रदेश व लोहाघाट में विकास किया होता तो आज मुख्यमंत्री को पसीना नहीं बहाना पड़ता बिमला मेहरा ने कहा अपने जीवन में वह पहली बार मुख्यमंत्री को नगर निकाय चुनाव में प्रचार करते हुए देख रही है उन्होंने कहा भाजपा को चुनाव में अपनी हार का डर सता रहा है जिस कारण आज मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा के मंत्री भी अपना काम धाम छोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं उन्होंने कहा लोहाघाट की जनता आज दूषित पानी पीने को मजबूर है अस्पताल रैफ़र केंद्र बना हुआ है जनता अपनी भूमि व भवन की मालिक तक नहीं है मुख्यमंत्री के द्वारा आज तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को लोहाघाट की जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं है उन्होंने दावा करते हुए कहा लोहाघाट की जनता अब भाजपा के झूठे वादों में नहीं आने वाली है नगर में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन महरा सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे रही

जरूरी खबरें