Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा जिला अध्यक्ष का दावा चंपावत जिले में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार/लोहाघाट में एक वर्ष के भीतर शुरू होगा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 14, 2025
भाजपा जिला अध्यक्ष का दावा चंपावत जिले में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार/लोहाघाट में एक वर्ष के भीतर शुरू होगा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के नेतृत्व में लोहाघाट नगर में जनसंपर्क किया तथा नगर की जनता को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के द्वारा जनता को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जनता से नगर में कमल का फूल खिलाने की अपील की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ने दावा करते हुए कहा इस बार नगर की जनता भारी बहुमत से अपने जनप्रिय नेता गोविंद वर्मा को जीत दिलाकर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी में बैठाने जा रही है उन्होंने दावा करते हुए कहा लोहाघाट में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के एक वर्ष के भीतरी ही सरयू लिफ्ट पेयजल योजना में कार्य शुरू कर लोहाघाट नगर की प्रमुख पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा जाएगा मेहरा ने कहा इस बार चंपावत जिले में जनता के सहयोग से ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही उन्होंने कहा जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद जिले का विकास तिगुनी गति से होगा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चंपावत जिले के सपने को पूरा किया जाएगा मुख्यमंत्री के हर बादे पूरे होंगे फिलहाल भाजपा के जोरदार चुनाव प्रचार से विपक्षी खेमों में हलचल मची हुई है इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ,सतीश पांडे ,सतीश खर्कवाल ,सुभाष बगोली, एल एम कुवर, आनंद अधिकारी, चंद्रशेखर बगोली, दान बिष्ट ,दीपक जोशी, जीवन गहतोड़ी ,गिरीश कुवर ,राजेंद्र प्रसाद सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें