Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में बर्ड फ्लू जागरूकता अभियान

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में बर्ड फ्लू जागरूकता अभियानडीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा बर्ड फ्लू (H5N1) से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह पहल एहतियाती तौर पर संभावित खतरे को देखते हुए की गई, ताकि आमजन समय रहते सतर्क और सुरक्षित रह सकें।अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगरपालिका लोहाघाट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षणों, बचाव के उपायों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी देना है। टीम द्वारा नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि यदि कहीं मृत या बीमार पक्षी दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।पोल्ट्री फार्म संचालकों और मांस विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करें।लोगों को यह भी समझाया गया कि यदि मुर्गियों या अन्य पक्षियों में असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।नगरपालिका प्रशासन का यह प्रयास न केवल संक्रमण को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। ईओ ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सतर्कता ही बर्ड फ्लू जैसी बीमारी से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।

जरूरी खबरें