Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सूचना

: लोहाघाट:भूपाल मेहता को मिला पूर्व सैनिकों का साथ हौसले बुलंद जीत का किया दावा

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 15, 2025
भूपाल मेहता को मिला पूर्व सैनिकों का साथ हौसले बुलंद जीत का किया दावा लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है बुधवार को मेहता ने सार्की टोला वार्ड में अपना चुनाव प्रचार किया तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही नगर के पूर्व सैनिकों से बैठक कर बातचीत कर उनका समर्थन मांगा मेहता के द्वारा पूर्व सैनिकों को नगर के विकास के लिए उनके द्वारा बनाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी मेहता ने बताया सभी पूर्व सैनिकों के द्वारा उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है वहीं पूर्व सैनिकों से मिले आश्वासन से मेहता के हौसले बुलंद है क्योंकि लोहाघाट नगर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिवार निवास करते हैं मेहता को सभी वार्डों में जनता का भरपूर समर्थन मिलता नजर आ रहा है मेहता ने कहा उन्हें इस बार लोहाघाट नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है उन्होंने भारी बहुमत से अपनी जीत का दावा किया मालूम हो मेहता दो बार पहले भी लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मेहता ने नगर की जनता से 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह घंटी में मुहर लगाने की अपील की

जरूरी खबरें