रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्कृष्ट कार्यो के लिए बन बीट अधिकारी रोहित मेहता हुए सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 15, 2026
उत्कृष्ट कार्यो के लिए बन बीट अधिकारी रोहित मेहता हुए सम्मानित।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग लोहाघाट के कर्मठ बन बीट अधिकारी रोहित मेहता को उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पालिका परिषद लोहाघाट के द्वारा सम्मानित किया गया। ठाड़ाढुंगा वार्ड के सभासद योगेश जोशी ने बताया लोहाघाट वन विभाग के बन बीट अधिकारी रोहित मेहता अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। चाहे वह लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में घुसे सांपों का रेस्क्यू करना हो या खतरनाक ततैयाओ से लोगों को निजात दिलानी हो या बनाअग्नि पर काबू पाना हो मेहता 24 घंटे अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते है।

वार्ड सभासद ने कहा मेहता की इसी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर उन्हें पालिका के द्वारा सम्मानित किया गया। मालूम हो रोहित मेहता वन विभाग में आने से पूर्व भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा सेना से रिटायरमेंट होने के बाद पर्यावरण बटालियन में भी मेहता के द्वारा अपनी बेहतर सेवाएं दी गई। मेहता अपने समय के शानदार फुटबॉल के खिलाड़ी रहे हैं तथा कई साल कुमाऊं रेजीमेंट की फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वर्तमान में मेहता लोहाघाट वन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।