Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन बीट अधिकारी रोहित मेहता शानदार सेवा के लिए 26 जनवरी में देहरादून में होंगे सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

बन बीट अधिकारी रोहित मेहता शानदार सेवा के लिए 26 जनवरी में देहरादून में होंगे सम्मानित वन विभाग के लोहाघाट रेंज में कार्यरत बन बीट अधिकारी रोहित मेहता को विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य बन संरक्षक के द्वारा देहरादून वन मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। मेहता को सम्मान मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बन कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा रोहित मेहता को शुभकामनाएं दी गई। कहा मेहता ने लोहाघाट रेंज के साथ-साथ चंपावत जिले का भी नाम रोशन किया है। मालूम हो रोहित मेहता वन विभाग में आने से पूर्व भारतीय सेना में 17 साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मेहता फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं तथा कुमाऊं रेजीमेंट की फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। भारतीय सेना से रिटायरमेंट होने के बाद कुछ माह मेहता के द्वारा बीएसएनल में अपनी सेवाएं दी गई। जिसके बाद 5 साल पर्यावरण बटालियन में मेहता के द्वारा बेहतर कार्य किए गए। इसके बाद मेहता का चयन वन विभाग में हुआ।मेहता के द्वारा वन विभाग में बेहतर कार्य किए गए गुलदार के आतंक के बीच मेहता के द्वारा अपनी बेहतर सेवाएं दी गई तथा मंगोली के आदमखोर गुलदार को पकड़ने में भी मेहता का योगदान रहा। इसके अलावा रोहित मेहता के द्वारा लोगों के घरों व गौशाला में घुसे कई सांपों का रेस्क्यू किया गया है। तथा बनाग्नि को रोकने में भी उनके द्वारा बेहतर कार्य किए गए। मेहता को सम्मान मिलने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, रेंजर नारायण दत्त पांडे, रेंजर राजेश जोशी, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, राजा ढेक,सुंदर लूंठी, जीवन गहतोड़ी, विनोद गोरखा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है।

जरूरी खबरें