Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट : जगदीश जोशी : लोहाघाट:बांज गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन, ललित की16 लीटर दूध देने वाली गाय बनी चैंपियन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 28, 2026

बांज गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन, ललित की16 लीटर दूध देने वाली गाय बनी चैंपियनजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में पशुपालकों को प्रोत्साहित करने हेतु पशुपालन विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड पाटी के बांज गांव (खेतीखान) में बुधवार को पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ललित मोहन की 16 लीटर प्रतिदिन दूध देने वाली उन्नत नस्ल की गाय को चैंपियन घोषित किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बांज गांव के प्रतिनिधि अरविन्द देउपा, ग्राम प्रधान मानर मनराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मानर श्रीमती अनीता मनराल तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य बांज गांव पवन सिंह देउपा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।प्रदर्शनी में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 60 से अधिक पशुपालकों ने भाग लेते हुए अपनी उन्नत नस्ल की गायों एवं अन्य पशुओं का प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी में स्वदेशी नस्ल, विदेशी नस्ल, बछिया एवं अन्य वर्गों में पशुओं का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वदेशी नस्ल गाय वर्ग में दीपा बोहरा को प्रथम, लाल मणि जोशी को द्वितीय तथा श्रीमती जानकी देवी को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विदेशी नस्ल वर्ग में सावित्री देवी प्रथम, पार्वती देवी द्वितीय और अमर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बछिया वर्ग में दीपा देवी ने प्रथम, पुष्कर सिंह ने द्वितीय तथा नीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य वर्ग में कमला देवी की भैंस को प्रथम स्थान मिला, जबकि दीवानी राम और रीता देवी क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं की पहचान, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा अधिक दुग्ध उत्पादन के वैज्ञानिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पाली जा रही उन्नत नस्ल की गायें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।प्रदर्शनी का संयोजन खेतीखान के वेटरिनरी ऑफिसर डॉ. शैलेश कुमार एवं डॉ. जे.पी. यादव द्वारा किया गया। पशुओं का मूल्यांकन डॉ. दीपक कुमार, डॉ. श्याम सुन्दर तथा डॉ. अपूर्वा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसार अधिकारी श्रीमती स्वाति एवं कमल उप्रेती का विशेष सहयोग रहा।

जरूरी खबरें