Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:आनंद रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा कांग्रेस विकास का सशक्त माध्यम/ भाजपा का ट्रिपल इंजन हो गया फेल भारी बहुमत से जीतेंगे कांग्रेस के रंजीत अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 21, 2025
आनंद रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा कांग्रेस विकास का सशक्त माध्यम/ भाजपा का ट्रिपल इंजन हो गया फेल भारी बहुमत से जीतेंगे कांग्रेस के रंजीत अधिकारी नगर निकाय चुनाव में मात्र दो दिन का समय शेष रह चुका है सभी प्रत्याशियों के द्वारा अपना-अपना धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है वहीं मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत लोहाघाट पहुंचे जहां उनके द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया गया तथा लोहाघाट नगर की जनता से युवा रंजीत अधिकारी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की आनंद रावत ने कहा आज कांग्रेस विकास का सशक्त माध्यम है उन्होंने कहा भाजपा ट्रिपल इंजन की बात कर जनता को बरगला रही है तथा धनबल के प्रयोग से चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा भाजपा शासन में सभी विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं और जनता परेशान है उन्होंने कहा प्रकृति ने लोहाघाट को काफी खूबसूरत बनाया है पर भाजपा के पिछले कार्यकाल में लोहाघाट नगर की दशा बेहद खराब हो चुकी है जनता पेयजल, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है और भाजपा ट्रिपल इंजन की बात कर रही है उन्होंने लोहाघाट नगर की जनता से युवा योग्य कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाकर नगर के विकास में अपना योगदान देने की अपील की साथ ही कहा स्वच्छता के मामले में आज उत्तराखंड के किसी भी नगर का देश में कोई स्थान तक नहीं है कहा लोहाघाट में कांग्रेस का विधायक है अगर कांग्रेस का पालिका अध्यक्ष बनता है तो नगर का चहुमुखी विकास होगा उन्होंने कहा निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा पूरी तरह हार रही है और जनता ने भाजपा के ट्रिपल इंजन के जुमले को नकार दिया है वही रावत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक जुटता के साथ से इस चुनाव को लड़कर जीतने की बात कही उन्होंने कहा आज जगह-जगह बीजेपी में बगावत हो चुकी है पर कांग्रेस एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ रही है वही लोहाघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान पार्टी प्रत्याशी रंजीत अधिकारी, अमर सिंह कोटियाल, शैलेंद्र राय , भुवन चौबे, लोकेश पांडे ,गिरधर सिंह अधिकारी, चांद बोरा ,अर्जुन ढेक, प्रदीप देव, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें