Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:माघ मास की खिचड़ी भोज में दिखी सामाजिक समरसता की मिसाल। सैकड़ो लोगों ने लिया सहभोज का आनंद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 31, 2026

माघ मास की खिचड़ी भोज में दिखी सामाजिक समरसता की मिसाल।

सैकड़ो लोगों ने लिया सहभोज का आनंद।

आरएसएस के मार्गदर्शन में हिंदूवादी संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जाति-भेद से ऊपर उठकर लोगों ने किया सामूहिक खिचड़ी भोज।लोहाघाट। नगर के मीना बाजार, वीर कालू सिंह मेहरा चौक एवं पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में हिंदूवादी संगठनों द्वारा माघ मास के अवसर पर आयोजित सामूहिक खिचड़ी भोग कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का अनुकरणीय दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जाति-पात और भेदभाव से दूर समाज की एकता की सशक्त तस्वीर सामने आई।खिचड़ी भोग की तैयारी में सभी वर्गों के लोग कंधे से कंधा मिलाकर जुटे रहे। अनुसूचित जाति से जुड़े कहे जाने वाले लोग स्वयं खिचड़ी बनाते नजर आए, कोई पानी लाता रहा तो कोई चावल बिनता दिखा। सभी ने अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कहीं भी ऊँच-नीच या भेदभाव की भावना दिखाई नहीं दी।माघ मास में दान-पुण्य और खिचड़ी भोग का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में किया दान भोग कई गुना फल देता है। दाल, चावल, तिल और घी से बनी खिचड़ी को शक्ति वर्धक माना जाता है और इसका दान गरीबों, साधु-संतों एवं जरूरतमंदों को करने से आत्मसंतोष और सकारात्मकता की भावना बढ़ती है।खिचड़ी के साथ अन्य दान-पुण्य के विधान भी किए गए, जिससे दान करने वालों के चेहरे पर विशेष संतोष और आनंद देखने को मिला।श्रद्धालुओं का कहना है कि इस पुण्य कार्य में शामिल होने से मिलने वाली दुआएं जीवन की कठिनाइयों को पार करने में सहायक होती हैं।शनिवार को आयोजित इस सामूहिक खिचड़ी भोग कार्यक्रम में अमित जुकरिया, मुकेश जोशी, राजू गडकोटी, गोविंद बोहरा, चंद्रशेखर जोशी, देवेंद्र बोहरा, योगेश पांडे, तनुज, दीपक जोशी, दीपक सुतेडीं, सचिन जोशी,नंदकिशोर पुनेठा, सुमित भट्ट, रोहित, योगेश पांडे, अमित शाह, सौरव फर्त्याल सहित सैकड़ों लोग सेवा कार्य में जुटे रहे। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें