Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :लाखों रुपए की लागत से बना एबटमाउंट का हेलीपैड बदहाल। हेलीसेवा नहीं हुई शुरू बाइक सीखने का बना अड्डा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 13, 2025

लाखों रुपए की लागत से बना एबटमाउंट का हेलीपैड बदहाल। हेलीसेवा नहीं हुई शुरू बाइक सीखने का बना अड्डा।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट को हेली सेवा से जोड़ने व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एबटमाउंट में लाखों रुपए की लागत से हेलीपैड का निर्माण करवाया गया था। हेलीपैड का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है और हेलीपैड बदहाल हालात में भी पहुंच गया है। शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के द्वारा हेलीपैड की सुध नहीं ली जा रही है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक हेली सेवा संचालित नहीं की गई है जिस कारण क्षेत्र वासियों में गहरी नाराजगी है। हेलीपैड से हेली सेवा तो संचालित नहीं हो पा रही है हां युवाओं के बाइक सिखने का अड्डा जरूर बन गया है। एबट माउंट के सलीम जावेद व अन्य लोगों ने बताया सरकार ने पहले इस खूबसूरत व ऐतिहासिक खेल मैदान को लाखों रुपए लगाकर हेलीपैड में तब्दील किया ।लगभग डेढ़ साल होने के बावजूद अभी तक यहां से कोई भी हेली सेवा संचालित नहीं की जा रही है। और अब हेलीपैड क्षतिग्रस्त होता जा रहा है इसकी कोई देखरेख नही है। उन्होंने कहा लाखों रुपए लगाकर क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों व हेली सेवा से जोड़ने के लिए इसका निर्माण किया था। उन्होंने इसे जनता के धन की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा अगर यहां से दिल्ली ,देहरादून व हल्द्वानी के लिए हेली सेवा संचालित की जाती तो निर्माण कार्य में लगे धन का सदुपयोग होता और पर्यटन क्षेत्र को भी काफी बढ़ावा मिलता। सलीम जावेद ने कहा इस और न तो सरकार ध्यान दे रही है और न शासन प्रशासन और ना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। उन्होंने शासन प्रशासन से हेलीपैड को पूर्व की तरह खूबसूरत खेल मैदान में तब्दील करने की मांग की है। वहीं क्षेत्र वासियों में भी शासन प्रशासन की इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी है ।लोगों ने कहा जिस उद्देश्य से इस हेलीपैड का निर्माण हुआ था उस उद्देश्य को पूरा करना चाहिए और जल्द से जल्द यहा से हेली सेवा को संचालित करना चाहिए। उन्होंने इसे शासन प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।

जरूरी खबरें