Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबटमाउंट में घर मे घुसा गुलदार। बाल बाल बची घटना पर्यटकों की सुरक्षा को भी खतरा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 16, 2026

एबटमाउंट में घर मे घुसा गुलदार। बाल बाल बची घटना पर्यटकों की सुरक्षा को भी खतरा।

गुलदार की हरकत सीसीटीवी में कैद

चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबट माउंट में गुलदार का खतरा बढ़ गया है। एबटमाउंट निवासी सलीम जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कल सोमवार देर शाम 9:00 बजे के लगभग गुलदार छत से होता हुआ उनके घर में आ गया तथा उनके कुत्ते पर हमला कर दिया। सलीम जावेद ने बताया उस समय घर के छोटे बच्चे आंगन में ही थे।शोरगुल मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। सलीम जावेद ने बताया घटना उनके सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने कहा गुलदार के इस तरह से घरों में आने से काफी खतरा बढ़ चुका है। उन्होंने कहा आजकल एबट माउंट क्षेत्र में बड़ी तादात में पर्यटक आए हुए हैं जो देर रात तक फील्ड या उसके आसपास घूमते हैं। गुलदार के इस तरह आबादी क्षेत्र में आने से पर्यटकों की सुरक्षा को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। सलीम जावेद ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र वासियों व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए गस्त लगाने तथा पिजड़ा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। कहा गुलदार कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। मामले में लोहाघाट रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने कहा मामला संज्ञान में आया है वन विभाग के द्वारा एबट माउंट क्षेत्र में गस्त लगाई जाएगी तथा पिंजरे के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। मालूम हो इस वर्ष गुलदार ने काफी आतंक मचाया है।

जरूरी खबरें