Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बस अड्डे से 10 कदम चलते ही रोडवेज बस के ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

बस अड्डे से 10 कदम चलते ही रोडवेज बस के ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

राज मार्ग जाम

रोडवेज प्रबंधन के द्वारा सड़कों में खटारी बसे दौड़ाकर यात्रियों की जान के साथ किया जा रहा है खिलवाड़।लोहाघाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा होने से उसे समय बाल बाल बच गया ।जब सवारी से भरी लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट से काशीपुर की ओर को रवाना हुई। बस अड्डे से मात्र 10 मीटर की दूरी तय करते ही बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। पर बस के चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने सूझ बूझ व हिम्मत का परिचय देते हुए बस को सामने दीवार से टकरा दिया। गनीमत रही उस समय भीड़भाड़ भरे राष्ट्रीय राजमार्ग में कोई वाहन व यात्री नहीं चल रहा था ।अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था। बस के चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने बताया उनके द्वारा वर्कशॉप में बस की जांच भी करवाई थी जैसे ही वह बस को स्टार्ट कर काशीपुर की ओर को ले जाने लगे तो बस का प्रेशर लीक हो गया और बस के ब्रेक फेल हो गए ।उन्होंने बताया बस में सवारियां पूरी तरह भरी हुई थी। अचानक हुए हादसे से सवारियो में हड़कंप मच गया बस राजमार्ग में तिरछी खड़ी हो गई जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया ।पुलिस कर्मियों के द्वारा रोडवेज बस अड्डे के अंदर से वाहनों का संचालन किसी तरह सुचारू करवाया गया।यात्रियों को दूसरी बस में गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने कहा लोहाघाट डिपो को वर्तमान में 15 से 20 नई बसों की सख्त जरूरत है। पर धामी सरकार के द्वारा मात्र दो बसें लोहाघाट डिपो को दी गई है ।33 बसो के बेड़े में से 11 बसे अपना समय पूरा कर चुकी है। प्रबंधन के द्वारा खटारी बसों को सड़कों में दौड़ा कर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।लोगों ने बताया कुछ दिन पूर्व भी लोहाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस में देहरादून में आग लग गई थी किसी तरह यात्रियों व चालक परिचालक ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई थी। क्षेत्रीय जनता ने सरकार और रोडवेज प्रबंधन से लोहाघाट डिपो को नई बसे देने व यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करना बंद करने की मांग की है। वही कई बार डिपो के चालक परिचालकों के द्वारा भी बसों में घटिया दर्जे के स्पेयर पार्ट्स लगाने की शिकायत है की गई थी। पर उसके बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने कहा भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया। मालूम हो वर्तमान में लोहाघाट डिपो खस्ता हाल हालत में है।

जरूरी खबरें