रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रिशेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़।
Laxman Singh Bisht
रिशेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़।

लोहाघाट के प्रमुख आस्था के केंद्र रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में 12 गांव व नगर के सहयोग से शिक्षाविद नाथूराम राय के नेतृत्व में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज बुधवार को भागवत कथा के पांचवें दिन व्यास आचार्य बृज राज पार्थ सारथी के द्वारा भागवत कथा सुनने आई महिलाओं व अन्य भक्तों को भगवान श्री कृष्ण व गोपियों के बीच होने वाली शरारतों के प्रसंग को बड़े ही सुंदर अंदाज में सुनाया गया जिसका भक्तों के द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।

भागवत कथा से महादेव का दरबार पूरी तरह भक्ति मय माहौल में डूबा हुआ। कथा सुनने बड़ी तादात में मातृशक्ति पहुंच रही है। 4 सितंबर को रात्रि जागरण तथा 5 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया जाएगा। इस दौरान पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, मुख्य यजमान चंद्रशेखर बगौली, भैरव दत्त राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, एडवोकेट नवीन मुरारी, समाजसेवी गोविंद सिंह बोहरा, कैलाश चंद्र बगौली, गिरधर सिंह अधिकारी, रमेश बिष्ट, कैलाश सिंह मेहता, दीवान पुजारी सहित कई लोग मौजूद रहे।



विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर