Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:श्री गणेश डोला यात्रा के साथ श्री गणेश महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

श्री गणेश डोला यात्रा के साथ श्री गणेश महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ।

महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।लोहाघाट।श्री गणेश महोत्सव कमेटी लोहाघाट व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से आज 27 अगस्त बुधवार से सप्तम 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा नगर में श्री गणेश डोला यात्रा व महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई। श्री गणेश महोत्सव कमेटी के अमित जुकरिया ने बताया आज प्रातः सप्तम गणेश महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्री गणेश जी की भव्य डोला यात्रा लोहाघाट नगर में निकाली गई ।गणेश मूर्ति के नगर भ्रमण के बाद रिकेश्वर मंदिर में पूजन हेतु स्थापित की गई। जुकरिया ने बताया समस्त कार्यक्रम रिकेश्वर मंदिर लोहाघाट में संपन्न होंगे। जहा भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से श्री गणेश महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की हैं। कहा 6 सितंबर शनिवार को गणेश मूर्ति के नगर भ्रमण के बाद सर्वोदय मंदिर हथरंगिया में पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ सप्तम गणेश महोत्सव का समापन किया जाएगा। पूजा अर्चना पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के द्वारा संपादित की गई।जिसमें मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत पूजा अर्चना में सपत्निक बैठे। वही कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश चंडी यज्ञ के साथ रामचरितमानस का नवाह्नन पारायण शुरू हो गया है । जिसमें गणेश जी का 1000 नाम से शहस्त्रार्चन करवाया जा रहा है गणपति जी के सवा लाख मंत्रों का जप भी 10 दिन में संपूर्ण कराया जायेगा मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत, महेश सिंह बोहरा, अमित जुकरिया रहे। पूजा पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा व दीपक पाठक ने संपन्न कराई । कलश यात्रा में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,गोविंद बोरा ,राजू गढ़कोटी , जगदीश ओली,दिनेश सुतेड़ी, हरीश मेहता, भैरव दत्त राय, चंद्रशेखर बगोली ,सचिन जोशी ,गणेश दत्त खर्कवाल, जीवन सिंह मेहता , टीका देव खर्कवाल, अशोक जुकरिया,अनिल जोशी, कीर्ति बगोली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति मौजूद रही।

जरूरी खबरें