Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गणतंत्र दिवस पर छमनिया स्टेडियम में 16 सौ मीटर महिला व पुरुष दौड़ का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 26, 2026

गणतंत्र दिवस पर छमनिया स्टेडियम में 16 सौ मीटर महिला व पुरुष दौड़ का आयोजन।

विजेताओं को नकद धनराशि से किया गया सम्मानित। आज पूरे देश में 77वें गणतंत्र दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चंपावत जिले के लोहाघाट में खेल प्रेमी युवा हर्षित फर्त्याल के द्वारा मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला व पुरुषों की 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया तथा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं की सराहना की तथा समस्त क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बालिका वर्ग में कविता रावत, सोनी बोहरा तथा उषा थवाल प्रथम तीन स्थानों में रही। पुरुष वर्ग में पुष्कर चंद, जीवन सिंह तथा पवन रेंसवाल प्रथम तीन स्थानों में रहे। जिन्हें क्रमशः 5000 3000 व 2000 रुपए की नकद धनराशी से सम्मानित किया गया। तथा अन्य खिलाड़ियों को जर्सी व किट भेंट किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फर्त्याल के द्वारा पूर्व सैनिक कैप्टन आर0एस 0देव, कैप्टन रघुवीर ,कैप्टन प्रेम सिंह, कैप्टन इंद्रराज सिंह देव ,हयात सिंह, उमेद सिंह तथा पुष्कर पंत को शाल उड़ा कर सम्मानित किया। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चंदन सिंह बिष्ट, बॉक्सिंग कोच आनंद सिंह महरा, प्रकाश बोरा ,महेंद्र सिंह तथा खेलो इंडिया के कोच मोहन सिंह राणा को सम्मानित किया तथा खेलों के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया गया। दौड़ के आयोजन युवा हर्षित फर्त्याल व पूर्व सैनिक मयंक ओली ने दौड़ के सफल आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों व खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। हर्षित फर्त्याल ने कहा मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत अभी कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

जरूरी खबरें