Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुलहिंडोला में 4 नवंबर से 10 दिवसीय राम कथा का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 2, 2025

पुलहिंडोला में 4 नवंबर से 10 दिवसीय राम कथा का आयोजन

13 नवंबर को भंडारे के साथ राम कथा का किया जाएगा समापन।

ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ श्री सीताराम चरणकमलेभ्यो नमः ॐ हनुमते नमः

आमंत्रण पत्र

श्री राम कथा ज्ञान गंगा महा महोत्सवलोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पुलहिंडोला के रामलीला मैदान में 4 नवंबर से 13 नवंबर तक 10 दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव यज्ञ का आयोजन श्री राम मंदिर सेवादार राम सिंह व राम भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर राम कथा को सफल बनाने की अपील की है। 13 नवंबर को भंडारे के साथ राम कथा का समापन किया जाएगा।

: -कार्यक्रम- :

कथा कार्यक्रम -: दिनांक 04 नवंबर 2025 मंगलवार 19 गते कार्तिक मंगलवार से 12 नवंबर 2025 बुधवार 27 गते तक कार्तिक

पूर्णाहुति एवं भंडारा -: 13 नवंबर 2025 गुरुवार 28 गते कार्तिक

नित्य प्रातः कालीन सुन्दर काण्ड पाठ- प्रातः 05 बजे से

नित्य पूजन कार्यक्रम- प्रातः 08 बजे से

नित्य दोपहर सुन्दर कांड पाठ- 11 बजे से

व्यास पूजन एवं कथा वाचन- दोपहर 12:30 बजे से शाम 04 बजे तक

कथा विश्राम,आरती एवं प्रसाद वितरण- शाम 04:30 बजे

नित्य संध्या काल सुन्दरकाण्ड पाठ- शाम 06 बजे

-कथा वक्ता-

परम पूज्य पं• श्री नकुल पंत जी ( संस्थापक- भक्ति भाव सेवा परिवार )

- कथा स्थल -

श्री हनुमान मंदिर स्थल, श्री रामलीला मैदान, पुलहिंडोला, लोहाघाट

-निवेदक -श्री हनुमान मंदिर सेवादार, आप और हम

जरूरी खबरें