रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बदहाल लोहाघाट डिग्री कॉलेज शिव मंदिर मार्ग बुजुर्गों की डीएम से मार्ग सुधारीकरण की गुहार। पैदल चलना हुआ मुश्किल
Laxman Singh Bisht
बदहाल लोहाघाट डिग्री कॉलेज शिव मंदिर मार्ग बुजुर्गों की डीएम से मार्ग सुधारीकरण की गुहार।

बुजुर्गों का पैदल चलना हुआ मुश्किल। वाहन दुर्घटनाओं का हो रहा खतरा।

बुजुर्गों ने जनप्रतिनिधियों पर लगाए झूठा आश्वासन देने के गंभीर आरोप।

लोहाघाट महाविद्यालय से रिश्वेश्वर महादेव मंदिर जाने वाला मार्ग बरसों से बदहाल पड़ा हुआ है। मार्ग की बदहाली से राय नगर चौड़ी के ग्रामीणों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। तथा मार्ग में चलने वाले वाहनों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ कीचड़ से भरा हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के ग्रामीण पूर्व सैनिक गिरीश चंद्र कापड़ी व उमापति राय ने बताया पूर्व में तत्कालीन कृषि मंत्री महेंद्र सिंह महरा के समय मे यह सड़क मंडी परिषद से काटी गई थी। जो अब पिछले कई समय से बदहाल पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कई बार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मार्ग को दुरुस्त करने की गुहार लगाई गई पर सिर्फ आश्वासन मिला समाधान नहीं। बुजुर्ग पूर्व सैनिकों ने जनप्रतिनिधियो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने आते हैं और समस्या का आश्वासन देकर चले जाते हैं और उसके बाद उनकी सूरत तक नहीं दिखाई देती है। उन्होंने कहा पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक से भी सड़क सुधारीकरण की मांग की गई थी पर आज तक समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा इस मार्ग से देव डांगरो को शिव मंदिर ले जाया जाता है तथा सव दाह यात्री भी इसी मार्ग से रिशेश्वर घाट तक जाते हैं। उन्होंने कहा मार्ग बदहाल होने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कीचड़ से पैदल चलना तक मार्ग में दूभर हो रहा है। तथा वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। दोनों बुजुर्ग पूर्व सैनिकों ने जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से गुहार लगाते हुए मार्ग का जल्द से जल्द सुधारीकरण कर उनकी व क्षेत्र में रहने वाले राय नगर चौड़ी के ग्रामीणों की समस्या के समाधान की मांग की है। कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी उनकी समस्या का जरूर समाधान करेंगे। बुजुर्गों ने कहा डबल इंजन सरकार मार्ग का पुनः नवनिर्माण कर कम से कम उन्हें चलने के लिए सुरक्षित मार्ग ताे उपलब्ध कराए। बुजुर्गों ने कहा आखिर उनकी सुध कौन लेगा?मामले में राय नगर चौड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने बताया कई बार प्रशासन के अधिकारियों को लिखकर दिया जा चुका है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग सुधारीकरण की मांग की है। उन्होंने बताया मार्ग सुधारी करण करने के लिए इतनी कम धनराशि मिलती है कि जिसमें मार्ग का नवनिर्माण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।