Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में एलईपी कार्यक्रम का समापन 

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 2, 2025
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में एलईपी कार्यक्रम का समापन लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में शीतकालीन अवकाश में एलईपी कार्यक्रम के अंतर्गत बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु गणित एवं विज्ञान विषयों में चलाई जा रही अतिरिक्त कक्षाओं का आज समापन हुआ।प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी चंचला भट्ट,पूजा,अमित जोशी,जगदीश सिंह,सूरज भंडारी,कविता आर्या,चिराग जोशी,चंचला अधिकारी,प्रकाश सिंह,विजय सिंह ने एलईपी कार्यक्रम के संदर्भ अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के पूर्व पीटीआई जे सी राय ने समस्त विद्यार्थियों को आगामी 21फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी। अतिरिक्त कक्षा संचालन में सहयोग करने वाले शिक्षक भुवन सिंह अधिकारी एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा योगिता जोशी को प्रधानाचार्य डॉ .जोशी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी पेन एवं शिक्षण सहायक सामग्री का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों को फ्रूटी एवं बिस्किट के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जरूरी खबरें