Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: बच्चे का कारनामा लाखों रुपए बरामद घर से नाराज होकर बहन की शादी के गहने और लाखों रुपए लेकर हुआ फरार

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 24, 2024
बच्चे का कारनामा लाखों रुपए बरामद घर से नाराज होकर बहन की शादी के गहने और लाखों रुपए लेकर हुआ फरार खबर लक्सर से है हरिद्वार में घर से नाराज होकर निकले बच्चे का अजीबों गरीब कारनामा सामने आया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बच्चे के बैग से सवा सात लाख रुपए कैश और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कनखल क्षेत्र का रहने वाला बच्चा परिजनों से नाराज होकर साइकिल से जा रहा था। तभी सुल्तानपुर के पास चैकिंग कर रही लक्सर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध हालत में बच्चे को देखा और उससे पूछताछ की तो बच्चे के बैग से पुलिस को सवा सात लाख रुपए कैश और आभूषण मिले। ये पैसा और गहने उसकी बड़ी बहन की शादी के लिए जमा किए गए थे। पूछताछ पर बच्चे ने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकला है। जिस पर पुलिस ने नाबालिग किशोर को संरक्षण में लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने कैश और गहने समेत बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। वही परिजनों के द्वारा पुलिस का आभार जताया गया

जरूरी खबरें