Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लोहाघाट:पहाड़ों में नाचने लगे मोर बिसंग के झलान देव मे नजर आया मोरो का जोड़ा।

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पुलिस लाईन चम्पावत में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी रंगारंग कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

पुलिस लाईन चम्पावत में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

रंगारंग कार्यक्रमो का हुआ आयोजन। चंपावत। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को पुलिस लाइन चंपावत में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन चम्पावत में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी चंपावत अजय गणपति व विशिष्ट अतिथि सीओ शिवराज सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पुलिस लाईन चम्पावत प्रांगण में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में समय 00.00 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय पुलिस गार्द द्वारा हर्ष फायर किया गया ।इसके पश्चात एसपी अजय गणपति , शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक चम्पावत, बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत सहित मौजूदा समस्त पुलिस अधिकारियों के द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया गया तथा लोगों को प्रसाद वितरित किया गया । इससे पूर्व पुलिस लाइन के मंच में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों व भजनों की प्रस्तुति दी गई।

जरूरी खबरें