Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: खटीमा: मगरमच्छ ने युवक को उतारा मौत के घाट रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद। 6 घंटे तक सव को मुंह में लेकर घूमता रहा मगरमच्छ

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 22, 2024
खटीमा मगरमच्छ ने युवक को उतारा मौत के घाट रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद। 6 घंटे तक सव को मुंह में लेकर घूमता रहा मगरमच्छ     उधम सिंह नगर के खटीमा मे नानक सागर क्षेत्र में कामन नदी के किनारे अपनी गाय को पानी पिलाने गए गांव भड़ा भूड़िया निवासी 40 वर्षीय विजय साहनी पुत्र बनारसी साहनी को मगरमच्छ ने अचानक दबोच लिया और लगभग 6 घंटा मुंह में दबोच कर जलाशय क्षेत्र में घूमता रहा। साथ में गई उसकी पत्नी ने पति को बचाने का भरपूर कोशिश किया और चीख पुकार मचाई। ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर वन विभाग, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण विजय साहनी का शव बरामद कर लिया गया है। तथा प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी तथा उनका ढ़ाढस बंधाया। वहीं इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। वही दक्षिणी जौलासाल के वन रेंज अधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि लोगों को सचेत और सावधान किया जा रहा है कि नदी नालों के किनारे ना जाए क्योंकि यह सागर क्षेत्र है और यहां मगरमच्छों की संख्या ज्यादा है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

जरूरी खबरें