Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

: लोहाघाट में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 15, 2023
कारगिल विजय दिवस की तैयारी को लेकर पूर्व सैनिकों की बैठक 26 जुलाई को मनाए जाने वाले भारतीय सेना की शौर्य गाथा कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन चंपावत के बैनर तले लोहाघाट के सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों ने बैठक करी लीग अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26 जुलाई को कारगिल दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया देव ने बताया 26 जुलाई को प्रातः 10:00 अमर जवान ज्योति में सभी पूर्व सैनिक व वीर नारियों के द्वारा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तत्पश्चात नगर में पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसके बाद सैनिक विश्राम गृह में युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के साथ-साथ वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा कारगिल युद्ध के अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया जाएगा कैप्टन देव ने कहा कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों के द्वारा विषम परिस्थितियों में लड़ा गया और पाकिस्तान पर विजय हासिल करी गई जिसमें हमारे उत्तराखंड व चंपावत जिले के कई सैनिकों ने अपनी शहादत दी तथा कई सैनिक घायल हुए कैप्टन देव ने बराकोट व पाटी ब्लॉक के पूर्व सैनिकों वह वीर नारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करी बैठक में सैनिक लीग उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर, कोषाध्यक्ष हयात सिंह रावत ,गणेश सिंह ,इंद्र सिंह देवपा ,अमर सिंह, नंदन कुमार ,नरसिंह ,चंद्र बल्लभ, कैलाश देव आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें