Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जिपं सदस्य सुनीता जोशी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय कि समस्याओं के समाधान की मांग डीएम से की

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

.जिपं सदस्य सुनीता जोशी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय कि समस्याओं के समाधान की मांग डीएम से कीसुई की जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की समस्याओं की समाधान की मांग करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया कि उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट जिले का सर्वाधिक ओपीडी वाला अस्पताल है जिसमें लोहाघाट बाराकोट व पाटी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग उपचार हेतु आते उन्होंने कहा अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा तो मिल गया है परंतु आज तक अस्पताल में सीएचसी की सुविधा ही लोगों को मिल पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द लोहाघाट अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की। इसके अलावा ईएनटी के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन हेतु उपकरणों की व्यवस्था करने की मांग की ताकि ईएनटी से संबंधित ऑपरेशन सुविधा अस्पताल में ही मरीजों को मिल सके और उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग भी जिलाधिकारी से की गई है। मालूम हो लोहाघाट सीएचसी को यूपी जिला चिकित्सालय का दर्जा मिले वर्ष हो गए हैं पर सुविधा आज भी पुरानी है।

जरूरी खबरें