Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत:लधीया घाटी क्षेत्र में जिओ के नेटवर्क फेल जनता परेशान महंगे रिचार्ज कराने के बावजूद नहीं मिल पा रही है लोगों को सुविधा

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 24, 2024
लधीया घाटी क्षेत्र में जिओ के नेटवर्क फेल जनता परेशान चंपावत जिले के रीठा साहिब के समस्त क्षेत्रो में आए दिन जिओ कंपनी नेटवर्क ना होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं क्षेत्र वासियों ने बताया लगभग एक हफ्ते से जिओ नेटवर्क बार-बार चले जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है रीठा साहिब क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भगवान राम ने कहा कि अगर ऐसे ही हाल रहे तो यहां पर जल्द ही सभी लोग जिओ को छोड़ आइडिया/ बीएसएनल में सिम पोर्ट करा लेंगे उन्होंने बताया लधीया घाटी में सबसे ज्यादा जिओ नेटवर्क होने की वजह से अधिकतर क्षेत्रवासी जिओ सिम का उपयोग कर रहे हैं पर इतने महंगे रिचार्ज करने के बावजूद लोगों को जिओ के नेटवर्क नहीं मिल पा रहे हैं जिस कारण क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है उन्होंने जिओ कंपनी के अधिकारियों से जल्द से जल्द नेटवर्क सुचारु करने की मांग की है उन्होंने कहा जिओ के नेटवर्क बेकार होने की वजह से लोग एक दूसरे से संपर्क तक नहीं कर पा रहे हैं

जरूरी खबरें