Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट में आईटीबीपी ने धूमधाम से मनाया सेवानिवृत्त दिवस/बल के पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 21, 2025
लोहाघाट में आईटीबीपी ने धूमधाम से मनाया सेवानिवृत्त दिवस शुक्रवार को 36 वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट ने कमांडेंट डी0पी0एस रावत के दिशा निर्देश तथा द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा के नेतृत्व में सेवानिवृत्त दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आईटीबीपी के सेवानिवृत कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को कमान अधिकारी द्वारा संबोधित करते हुए कहा इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बल के सभी भूतपूर्व कर्मियों एवं दिवंगत कर्मियों के परिजनों से संपर्क बनाए रखना व उनकी समस्याओं का निवारण करना है कार्यक्रम में डॉ सुरभि द्वारा सेवानिवृत कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां का वितरण किया गया तथा स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी गई तथा मुख्य लिपिक द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए गए तथा बल में तैनाती के दौरान अपने अमूल्य अनुभवों को साझा किया कार्यक्रम के समापन पर सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए वाहिनी परिसर में बड़े खाने का आयोजन किया गया इस अवसर पर बल के अधिकारी ,अधीनस्थ अधिकारी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया

जरूरी खबरें