Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जिप अध्यक्ष के ब्लाक में कांग्रेसी विधायक के बेटे ने की भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 14, 2025

जिप अध्यक्ष के ब्लाक में कांग्रेसी विधायक के बेटे ने की भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

पाटी में रिकार्ड मतों से शंकर बने ब्लाक प्रमुख

लोहाघाट में महेंद्र,बाराकोट में सीमा ने कमल खिला कर भाजपाईयों में जश्न का माहौल बनाया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जिले में जहां दो रोज पहले ही पाटी विकास खंड की गरसाडी जिला पंचायत सीट के सदस्य आनंद अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली। वहीं आज उसी विकास खंड में प्रमुख के चुनाव में कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त करा दी। जबकि लोहाघाट में महेंद्र ढेक और बाराकोट में सीमा आर्या ने कमल खिलाकर भाजपाईयों में जश्न का माहौल पैदा कर दिया।चंपावत जिले के तीन विकास खंडों में आज प्रमुख के साथ ही ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख के चुनाव संपन्न हुए। 40 सदस्यों वाले पाटी विकास खंड में लोहाघाट विधानसभा के कांग्रेसी विधायक खुशाल अधिकारी के पुत्र शंकर अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट को 32 वोटों से हराकर जमानत जब्त करा दी।शंकर को 36 प्रकाश को मात्र 4 वोट मिले। खड़क सिह 35 वोट लाकर ज्येष्ठ प्रमुख बने उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र राम को 5 वोट मिले उनकी भी जमानत जब्त हो गयी। नेहा बगौटी 35 वोट के साथ कनिष्ठ प्रमुख चुनी गयी। दूसरी प्रत्याशी ईश्वरी देवी को 3 और तीसरी प्रत्याशी चंपा देवी को 2 वोट मिले। जबकि नामांकन में प्रत्याशी का एक अनुमोदक व एक प्रस्ताव होता है। ऐसे में चर्चा है कि आंखिर अनुमोदक, प्रस्तावक और प्रत्याशी इन तीनों में से किसी एक ने तो वोट नहीं दिया होगा।यहां भी पराजित दोनों की जमानत जब्त हो गयी।जनपद की दूसरी चर्चित सीट लोहाघाट की थी। जहाँ प्रमुख के चुनाव को लेकर तमाम तरह की अटकलबाजियों का दौर चला। इसकी वजह भाजपा अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र ढेक का पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल का भांजा होना बताया गया।34 सदस्यीय लोहाघाट विकास खंड में कड़े मुकाबले में भाजपा के महेंद्र ढेक दो वोट से जीते। ढेक को 18 और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय अंकिता बोहरा 16 वोट लाई। ज्येष्ठ प्रमुख में किशोर रावत 18 वोट लाए जबकी इनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश सिंह को 16 वोट मिले।कनिष्ठ प्रमुख में भी यही आंकडा रहा प्रकाश चंद्र 18 वोट लाकर जीते विरोधी सोबन सिंह को 16 वोट मिले। जिले की सबसे छोटी 20 सदस्यीय क्षेत्र पंचायत बाराकोट में भी कमल खिला।भाजपा प्रत्याशी सीमाआर्या 15 वोट लाकर प्रमुख बनी जबकि प्रतिद्वंद्वी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता विश्वकर्मा महज 4 वोट ही ला सकी। ज्येष्ठ प्रमुख में दरबान सिंह 13 वोट लाकर जीते। इनके प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र बोहरा को 6 वोट मिले। 13 वोट लाकर केशवी देवी कनिष्ठ प्रमुख बनी। जबकि कमला को 6 वोट ही मिले।तीनों विकास खंडों में जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल और बम पटाखे फोड़कर होली दिवाली एक साथ मनाते हुए जोरदार जलूस निकाला।इधर चंपावत विकास खंड में दो रोज पहले ही भाजपा अधिकृत अंचला बोहरा प्रमुख, भूवन पांडेय ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख मनोज जोशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जरूरी खबरें