Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक के प्रयासों से गंभीर मरीजों को मिलने लगी आईसीयू की सुविधा।।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 28, 2025

चिकित्सा अधीक्षक के प्रयासों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को मिलने लगी आईसीयू की सुविधा। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे डॉक्टर विराज राठी को चिकित्सा अधीक्षक नियुक्ति करने के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओ में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के प्रयासों से अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा भी मिलने लगी है।लगभग एक हफ्ता पूर्व कलीगांव की टूना निवासी तारी देवी घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वहा से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया लेकिन वहां चिकित्सकों के द्वारा ऑपरेशन के लिए मना कर दिया गया ।इसके बाद भाजपा नेता प्रकाश राय व उनके परिजन उन्हें वापस लोहाघाट ले आए। उनकी हालत को देखते हुए परिजन उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के द्वारा तारी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरन्त उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया ।जहां फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी व निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी की टीम के नेतृत्व में तारी देवी को वेंटिलेटर में रखा गया है उपचार जारी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने कहा उनका प्रयास अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपचार देना है। कहा गंभीर मरीजो को आईसीयू की सुविधा अस्पताल में दी जाएगी जिसके लिए उनके द्वारा टीम तैयार की गई है। अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करने दिया जाएगा ।उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग देने की अपील की है। कहा कोई भी दिक्कत होने पर मरीज व तीमारदार उनसे संपर्क कर सकते है।वहीं भाजपा नेता प्रकाश राय व लोगों के द्वारा डॉक्टर राठी के द्वारा अस्पताल की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

जरूरी खबरें