Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें किया याद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 25, 2025

लोहाघाट में भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें किया याद।लोहाघाट भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सौ वी जन्म जयंती को आज लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी सादगी के साथ मनाया। लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने स्व0 अटल बिहारी वाजपेई के चित्र में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा अटल जी वह नेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। अपने कार्यकाल में स्वर्गीय वाजपेई के द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत का डंका बजाया तथा पीएमजीएसवाई जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू कर गांव-गांव को सड़क सुविधा से उनके द्वारा ही जोड़ा गया। कहा भाजपा के संस्थापक सदस्य में से एक स्व0 अटल बिहारी बाजपेई द्वारा देश हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश कभी नहीं भूल पाएगा।कहा भाजपा जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उसमें स्व 0बाजपेई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, गौरव पांडे, नरेश फर्त्याल,दीपक जोशी ,दीपक सूतेड़ी दिनेश ढेक ,लोहित खोलिया, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें