Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत में युवक ने बचाई महिला की जान /इमरजेंसी में देर रात रक्तदान कर दिया संदेश,जीवन बचाने के लिए आगे आएं युवा

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 12, 2025
इमरजेंसी में देर रात रक्तदान कर दिया संदेश,जीवन बचाने के लिए आगे आएं युवा जिला अस्पताल चम्पावत में देर रात इमरजेंसी पड़ने पर स्थानीय युवा दीपक बिनवाल ने महिला को रक्तदान कर जान बचाने का काम किया है जिला अस्पताल में देर रात बी- रक्त समूह की अति आवश्यकता पड़ गयी थी देर रात 11 बजे जब दीपक बिनवाल से सम्पर्क किया गया तो वह कुछ ही मिनटों में जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने रक्तदान कर महिला मरीज की जान बचा ली इससे पहले भी दीपक इमरजेंसी में 5 बार रक्तदान कर चुके है दीपक ने कहा युवाओं ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों में अभी भी कई भ्रांतियां है। इसके कारण वह रक्तदान करने के लिए आगे नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खून से किसी की जान बच सकती है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता है। रक्तदान करने वाले युवाओं ने आमजन से साल में दो-तीन बार रक्तदान करने का आह्वान किया और कहा कि हर व्यक्ति को प्रत्येक 6 महीने में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे मरीजों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही रक्तदाता को शारीरिक दृष्टिकोण से भी काफी फायदा होता है। कहा कि आगे वे युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक भी करेंगे।

जरूरी खबरें