Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: हरिद्वार:भाजपा नेताओं की दबंगई नगर पालिका ईओ से की अभद्रता विरोध मे पालिका व सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार पर 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 12, 2024
भाजपा नेताओं की दबंगई नगर पालिका ईओ से की अभद्रता विरोध मे पालिका व सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार पर हरिद्वार के शिवालिक नगर में भाजपा नेताओं की दबंगई सामने आई है। यहां शिवालिक नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के नेताओं ने अधिशासी अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है। भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और अन्य कर्मचारियों को धमकाते हुए और उनके साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं पर सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्या को लेकर ईओ ऑफिस पहुंचे थे। मामले में सुरक्षा कर्मी की ओर से मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं अभद्रता से नाराज पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली का घेराव किया और कार्य बहिष्कार पर चले गए।

जरूरी खबरें