Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: रामनगर:सफारी कर रहे पर्यटकों से भरी जिप्सी में लगी आग बाल बाल बचे पर्यटक

Laxman Singh Bisht

Mon, May 13, 2024
सफारी कर रहे पर्यटकों से भरी जिप्सी में लगी आग बाल बाल बचे पर्यटक गर्मियों के मौसम में लगातार आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं आज एक बार फिर से पर्यटकों की जिप्सी में आग लग गई जिससे आसपास हड़कंप मच गया पूरा मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़ – बैलपड़ाव मोटर मार्ग का है जब सुबह 6:00 बजे चलती जिप्सी में आग लग गई जिसमें बैठे सभी 6 पर्यटक और चालक तत्काल जिप्सी से बाहर आ गए जिप्सी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई सभी पर्यटक सीताबनी से जंगल सफारी करके वापस लौट रहे थे वहीं सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया फिलहाल सभी पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं पूरे मामले में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने बताया जिप्सी में आग तकनीकी कमी के चलते लगी लेकिन समय रहते हुए सभी पर्यटक जिप्सी से बाहर निकल गए थे जिप्सी पूरी तरह से जल गई है, पर्यटकों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य तक भेजा गया स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही है।

जरूरी खबरें