Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

: लोहाघाट:गुमदेश मे फंदे में फंसा गुलदार 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद गुलदार पर किया काबू ट्रेंकुलाइजर गन की खली कमी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 25, 2025
गुमदेश मे फंदे में फंसा गुलदार 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद गुलदार पर किया काबू ट्रेंकुलाइजर गन की खली कमी लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गुमदेश क्षेत्र के बसकुनि गांव में शुक्रवार देर रात एक गुलदार खेत में लगाए गए फंदे में फंस गया शनिवार सुबह भुवन सिंह धोनी ने अपने मकान के पास खेत में गुलदार को फंसे हुए देखा तो वह घबरा गए उनके द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी गई जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई सूचना पर लोहाघाट रेंजर दीप जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां फंदे में फंसा गुलदार आक्रामक होकर दहाड़ रहा था टीम के पास ट्रेंकुलाइजर गन न होने की वजह से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में असमर्थ रही जिसके बाद पिथौरागढ़ से ट्रेंकुलाइजर गन सहित टीम बुलाई गई क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनू धोनी ने बताया टीम के द्वारा शाम 4:00 बजे के लगभग गन से गुलदार को बेहोश किया गया जिसके बाद बन कर्मियों के द्वारा बेहोश गुलदार को पिंजरे में डालकर रेस्क्यू किया गया रेंजर दीप जोशी ने बताया गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है तथा गुलदार को टीम के द्वारा उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा वहीं गुलदार के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों व वन विभाग के द्वारा राहत की सांस ली गई वहीं गुलदार को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा चंपावत जिले में भी वन विभाग के पास ट्रेंकुलाइजर गन होनी चाहिए

जरूरी खबरें