Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

चंपावत में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन। आज सोमवार को चंपावत जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत कार्यालय का भव्य उद्घाटन कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में किया गया । कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन चंपावत के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हिमेश खर्कवाल , पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्रीमती निर्मला गहतोड़ी एवं लोहाघाट के प्रमुख समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन मुरारी द्वारा किया गया एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन में प्रतिभाग किया । उद्घाटन के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें कांग्रेस की मजबूती व 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया।

जरूरी खबरें