Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: अल्मोड़ा : जंगल की आग बुझाते बुझाते शहीद हुए चार बन कर्मी मृतकों में दो फॉरेस्ट गार्ड व दो फायर वाचर शामिल चार गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 13, 2024
: जंगल की आग बुझाते बुझाते शहीद हुए चार बन कर्मी मृतकों में दो फॉरेस्ट गार्ड व दो फायर वाचर शामिल चार गंभीर रूप से घायल अल्मोड़ा जनपद के बिनसर में जंगल की आग बुझाने के दौरान चार वनकर्मी शहीद हो गए। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर वन विभाग को सूचना मिली थी कि बिनसर क्षेत्र के बुरुषखोटिया जंगल में आग लग गई है। सूचना पर वन विभाग के आठ कर्मियों की टीम आग बुझाने निकल गई। टीम अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग से होते हुए घटना स्थल पहुंची। आग तीव्र ढलान में लगी हुई थी। कर्मचारियों ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और ढलान में रास्ता बनाते हुए आग के करीब पहुंच गए। इतने में तेज हवा के झौकों ने आग को भड़का दिया। अब आग तेजी से वनकर्मियों की ओर बढ़ने लगी। कुछ ही देर में वन कर्मी चारो और से आग से घिर गए। खड़ी चढ़ाई होने से वह ऊपर नहीं आ पाए। दहकती आग ने आठों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में फॉरेस्ट गार्ड दीवान राम (35) निवासी भेटुली आयरपानी, त्रिलोक मेहता (56) निवासी बाड़ेछीना, फायर वॉचर करन आर्या (21) निवासी भेटुली आयरपानी, पूरन मेहरा (50) निवासी कलौन धौलछीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में घायल हुए कृष्ण कुमार (21) निवासी आयारपानी, भगवत सिंह भोज (38) निवासी आयारपानी, कुंदन नेगी (44) निवासी खाकरी और कैलाश भट्ट (44) निवासी घनेली अल्मोड़ा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनकर्मियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है मुख्यमंत्री ने कहा यह घटना बेहद हृदय विदारक है और दुख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार बन कर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वन कर्मियो को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किए जाने वह गंभीर रूप से घायल को यथोचित उपचार देने के लिए हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया घटना पर शासन पूरी तरह नजर बनाए हुए रखे हैं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है साथ ही मृतको का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

जरूरी खबरें