Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रो का किया दौरा कहा सरकार आपदा पीड़ितो के साथ हर संभव की जाएगी मदद

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 16, 2024
पूर्व विधायक फर्त्याल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रो का किया दौरा कहा सरकार आपदा पीड़ितो के साथ हर संभव की जाएगी मदद लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सोमवार को लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती आपदा ग्रस्त गांवो का दौरा किया इस दौरान पूर्व विधायक फर्त्याल ने सभी आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा नकेला मे मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की उन्होंने ग्रामीणों को ढाढस बधाते हुए कहा इस आपदा की घड़ी में सरकार ग्रामीणों के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है तथा वे भी अपने निज संसाधनों से आपदा पीड़ितों की भरपूर सहायता करेंगे पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा दो दिन पहले उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर लोहाघाट विधानसभा में आपदा से हुई तबाही की जानकारी दी उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा आपदा प्रभावित की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है उन्होंने कहा सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है इस दौरान चंद्रशेखर बगोली ,क्षेत्र पंचायत सदस्य दशरथ सिंह, मनोहर सिंह ,महेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें