Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: बाराकोट:नदेड़ा गांव में पहुंची जंगल की आग फसलों को भारी नुकसान  

Laxman Singh Bisht

Sat, May 4, 2024
नदेड़ा गांव में पहुंची जंगल की आग बर्दाखान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता छोटू जोशी ने बताया कि पूरा बाराकोट छेत्र में जंगलों मे लगी आग घरों तक पहुंच गई है जिससे क्षेत्र में हाहाकार मच गया हैं। जोशी ने बताया आग से जंगल खाक हो गए। बाराकोट के विभिन्न गावों भनखोला , छुलापे, भनार , नदेडा आदि छेत्रो में घरों तक आग पहुंच जा रही हैं । जिससे कई जंगल खाक हो गए और पूरा बाराकोट छेत्र में धुंध फैली हुई हैं। बारिश न होने की वजह से अब घरों तक आग पहुंच जा रही हैं और जंगलों में आग लगने से कई जीव जानवरो की मौत की हो गई है। जोशी ने बताया कि नदेडा गांव में घरों तक आग पहुंच गई और लोगों ने लुट्टे भी बड़ी मुस्किल से बचाए। और लोगों ने साग सब्जी भी लगाई हैं प्याज लहसुन अन्य चीजे भी जलकर खाक हो गए उन्होने बताया एक तो पानी के सब स्रोत सुख गए हैं ऊपर से आग बुझाने में कई दिक्कतो का सामना करना पडा आग से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और लोगों ने बड़ी मुस्किल से अपनी जान भी बचाई । वही भास्कर जोशी ,नवीन जोशी और दीपांशु, , आदि गांव के लोगों ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग ने चंपावत जिले में कहर बरपा रखा है अभी तक वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच चुका है

जरूरी खबरें