Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

सूचना

: लोहाघाट क्षेत्र में काले शीशे लगी गाड़ियाँ भर रही है फ़र्राटे। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से कार्यवाही करने की उठायी माँग

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 6, 2025
*लोहाघाट क्षेत्र में काले शीशे लगी गाड़ियाँ भर रही है खूब फ़र्राटे। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से कार्यवाही करने की उठायी माँग लोहाघाट क्षेत्र में आजकल काली फ़िल्म लगी हुई गाड़ियों की भीड़ सड़क में बढ़ते जा रही है। पुलिस-प्रशासन द्वारा चेकिंग न किए जाने के कारण काले फ़िल्म लगी हुई गाड़ियों को खूब देखा जा रहा है।नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि काली फ़िल्म चढ़ी गाड़ियों अक्सर देखने को मिल रही हैं।काले शीशे लगे वाहन के अंदर कौन है , अपराधी है या वीआईपी. इसका पता न तो पुलिस को चल पाता है और न ही जनता को।मालूम हो कि काले शीशे लगे वाहनों का उपयोग अक्सर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए होता आया है। आपराधिक चरित्र वाले लोग अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसे वाहनों का उपयोग करते रहे हैं। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने काले शीशों को बैन किया है।गाड़ी के शीशे काले करवाना यातायात के नियमों का उल्लंघन है।साथ ही गैरकानूनी भी है।ट्रैफिक रूल्स के अनुसार गाड़ी के शीशों पर जीरो विजिबिलिटी वाली ब्लैक फिल्म लगाने पर चालान करने का प्रावधान है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक देश में कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी की शीशों में काली फिल्म नहीं लगा सकता।वही इसके उलट लोहाघाट क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के नियम की खुले आम धज्जियाँ उड़ायी जा रही हैं और काली फ़िल्म लगी गाड़ियों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब बन रही हैं।देखना होगा आख़िर कब आदर्श चम्पावत की पुलिस इस कार्य हेतु अभियान छेड़ती हैं जिससे गाड़ियों के काले शीशे हट सकें।

जरूरी खबरें