Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लोहाघाट:पहाड़ों में नाचने लगे मोर बिसंग के झलान देव मे नजर आया मोरो का जोड़ा।

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजधानी गैरसैंण में कर्मचारी/ शिक्षकों की आक्रोश रैली /हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 10, 2025

हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी।एनपीएस और यूपीएस के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के तत्वाधान में आज उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आक्रोश मार्च का आयोजन किया। इस दौरान गैरसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में प्रदेश भर से आए हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।.कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।इस अवसर पर कर्मचारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान से डाकबंगला रोड व तहसील होते हुए गैरसैंण के मुख्य बाजार तक एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कर्मचारियों ने कहा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है उनका संघर्ष जारी रहेगा। कुल मिलाकर पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है जिससे सरकार की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है।

जरूरी खबरें