Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : कोली ढेक में हाई वोल्टेज से फूंके विद्युत उपकरण लोगों को भारी नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

कोली ढेक में हाई वोल्टेज से फूंके विद्युत उपकरण लोगों को भारी नुकसान।

ग्रामीणों की विद्युत विभाग से नुकसान की भरपाई करने की मांग।लोहाघाट की ग्राम सभा कोली ढेक में आज बुधवार शाम को हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई होने से कई लोगों के महंगे विद्युत उपकरण फुक गए हैं। जिससे लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। उत्कर्ष जोशी, सागर ढेक ,सोनू ढेक ,पूरन जोशी आदि ने बताया दोपहर को विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत लाइन की मरम्मत की गई जब शाम को विद्युत लाइन संचालित की गई तो अचानक हाई वोल्टेज आने से कई लोगों के विद्युत उपकरण फुक गए हैं जिनमें टीवी, फ्रिज, मोटर ,बल्ब मिक्सी आदि शामिल है ।कहा विद्युत उपकरण फूंकने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए विद्युत विभाग से उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। अचानक हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से निकलकर बाहर सड़क में आ गए फिलहाल मामले में लोगों में काफी नाराजगी है।...

जरूरी खबरें