Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी के प्रयासों से मिली सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय / प्रशासनिक स्वीकृति :कांग्रेस 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
लोहाघाट विधायक अधिकारी के प्रयासों से मिली सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय / प्रशासनिक स्वीकृति :कांग्रेस लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए धामी सरकार के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी है योजना को हरी झंडी मिलने पर कांग्रेस कार्ययकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री धामी व लोहाघाट विधायक खुशाल  सिंह अधिकारी को धन्यवाद दिया  सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय व विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा ने कहा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति के लिए अथक प्रयास किए गए मामले को सदन में उठाया गया मुख्यमंत्री धामी से कई बार मिलकर योजना की मंजूरी की मांग की गई तथा सीएम धामी के लोहाघाट दौरे के दौरान भी इस मांग को विधायक अधिकारी ने प्रमुखता से रखा था कांग्रेस नेताओं ने कहा आज विधायक अधिकारी के अथक प्रयासों का ही नतीजा है जो इस महत्वपूर्ण योजना को मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृति दी है जिसके लिए वह लोहाघाट नगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी व लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद देते हैं कांग्रेस नेताओं ने कहा लोहाघाट विधायक अधिकारी ने क्षेत्र के अन्य समस्याओं को छोड़ सिर्फ इस सबसे बड़ी समस्या पर अपना पूरा फोकस किया जिसका परिणाम सामने है अब विधायक अधिकारी के द्वारा क्षेत्र के अन्य समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़ी जाएगी कांग्रेस नेताओं ने कहा आज कई नेता इस योजना की स्वीकृति का श्रेय ले रहे हैं वह जनता को स्पष्ट करना चाहते हैं यह सिर्फ विधायक लोहाघाट के प्रयासों का नतीजा है

जरूरी खबरें