Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पंचायती राज विभाग की बड़ी लापरवाही जंगल में रख डाला कूड़ादान। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 16, 2026

पंचायती राज विभाग की बड़ी लापरवाही जंगल में रख डाला कूड़ादान।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी। गांव में कूड़ादान रखने की मांग।चंपावत जिले के बाराकोट कोट ब्लॉक के नदेरा क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी ने पंचायती राज विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी ने बताया गांव में स्वच्छता के लिए लगने वाले कूड़ा दान को पंचायती राज विभाग बाराकोट के द्वारा पठलती और भनार के बीच सड़क किनारे जंगल में रख दिया है ।जिस कारण कूड़ा दान सफेद हाथी बना हुआ है।बीच जंगल में रखा हुआ कूड़ादान ग्रामीणों के किसी काम नहीं आ रहा है। कूड़ा दान सड़क किनारे लुड़का पड़ा हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोशी ने कहा उनके द्वारा दो से तीन बार पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से कूड़ा दान को पठलती गांव में लगाने की मांग की ताकि कूड़ा दान ग्रामीणों के कूड़ा फेंकने के काम आ सके। पर विभाग के अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण क्षेत्र में विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोशी ने चंपावत प्रशासन से कूड़ा दान को गांव में लगाने की मांग की है ।उन्होंने कहा यह विभागीय अधिकारियों की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा एक और सरकार स्वच्छ भारत मिशन चल रही है वही विभाग के अधिकारी स्वच्छता अभियान में पलीता लगा रहे है।

जरूरी खबरें