Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: बराकोट क्षेत्र में गहराया पेय जल संकट ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Wed, May 8, 2024
बराकोट क्षेत्र में गहराया पेय जल संकट ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन आजकल संपूर्ण बाराकोट क्षेत्र में  पेयजल संकट गहराया हुआ है। हर ग्राम सभा में ग्रामीण अपने खाली बर्तनों के साथ पेयजल के लिए परेशान इधर-उधर घूम रहे हैं। विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति हेतु पिकअप की व्यवस्था की गई है जो पर्याप्त नहीं है। बुधवार को ग्राम सभा पम्दा के ग्रामीणों द्वारा उपग्राम प्रधान नवल किशोर जोशी के नेतृत्व में विगत कई दिनों से परेशान होकर लड़ीधूरा स्थित पेयजल टैंक में अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि 160 परिवारों के इस गांव के लिए पिकअप के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था में अत्यंत मुश्किलें आ रही हैं। गांव के सभी जल स्रोत सूख चुके हैं । लड़ीधूरा स्थित टैंक में बहुत ही कम पानी आ रहा है जिससे पानी वितरण करने में बहुत ही बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने हेतु निवेदन किया है। वही लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने कहा बाराकोट क्षेत्र के लिए प्रस्तावित पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना अब एक दिवास्वप्न जैसी लग रही है जबकि इस योजना का 90% से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। घर-घर जल योजना के तहत लगे नल अब पेयजल के लिए परेशान ग्रामीणों को मुंह चिढ़ाने लगे हैं उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र इस परियोजना को पूरा करने की मांग की है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में ललित मोहन,जोशी चरन दत्त जोशी, पुष्कर दत्त जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी मौजूद रहे

जरूरी खबरें