Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पासम नगरूघाट सड़क में दुर्घटनाओं को दावत दे रही बाहर निकली सरियाओं का निस्तारण।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 15, 2026

पासम नगरूघाट सड़क में दुर्घटनाओं को दावत दे रही बाहर निकली सरियाओं का निस्तारण।लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत नेपाल सीमा तक जाने वाली पासम नगरु घाट सड़क में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए कोजवे में बाहर निकली सरियाए तथा सड़क किनारे पड़े पत्थर व मलवा दुर्घटनाओं को दावत दे रही थे । मामले में डीएम चंपावत मनीष कुमार ने पीएमजीएसवाई विभाग से जल्द बाहर निकली सरियाओं तथा सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर पीएमजीएसवाई विभाग के द्वारा बाहर निकली सरियाओं को काट दिया गया है। पीएमजीएसवाई विभाग के अभियंता हयात कोहली ने बताया सरियाओं का निस्तारण कर दिया गया है तथा जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे पड़े मलबे को भी एक-दो दिन के भीतर हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कोजवे निर्माण के लिए आगरण तैयार कर शासन को भेजा गया है धनराशि स्वीकृत्त होते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। मालूम हो सड़क किनारे पड़े मलवे से सड़क कई जगह काफी संकरी हो चुकी है जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। पर मामले का विभाग ने संज्ञान लिया है और जल्द ही समस्या का समाधान किया हो जाएगा।

जरूरी खबरें