Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:प्रशासन की कार्रवाई एसडीएम ने किया गैस गोदाम का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

प्रशासन की कार्रवाई एसडीएम ने किया गैस गोदाम का निरीक्षण

उपभोक्ताओं से अपील: पैनिक न हों, घर पर ही होगी आपूर्ति

जनपद में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और संभावित कालाबाजारी पर कड़ा अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रीमती नीतू डांगर ने चंपावत स्थित गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और स्टॉक की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर ने गैस एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में उपलब्ध सिलेंडरों का मिलान किया। गहन जांच के उपरांत स्टॉक की स्थिति संतोषजनक और अभिलेखों के अनुसार सही पाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को बिना किसी असुविधा के गैस उपलब्ध कराना और पूरी वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।उपजिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी जाकर अनावश्यक रूप से लाइन लगाने या पैनिक (भयभीत) होने की कतई आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपनी बुकिंग दर्ज कराई है, उन्हें पूर्व की भांति उनके घर पर ही सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।*

अनियमितता और कालाबाजारी पर कठोर चेतावनी

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद की सभी गैस एजेंसियों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कहीं भी सिलेंडरों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार बृजमोहन आर्या एवं राजस्व टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें