Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:5 मार्च को होगी सुई की प्रसिद्ध टीके की होली। 27 फरवरी को होगा चीर बंधन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

5 मार्च को होगी सुई की प्रसिद्ध टीके की होली। 27 फरवरी को होगा चीर बंधन।

एक साथ तीन पीढ़ियां करती है होली गायन।

काली कुमाऊं की सबसे प्रसिद्ध होली लोहाघाट की सुई गांव की मानी जाती है। सुई की टीके की होली का इंतजार पूरे क्षेत्र को रहता है। बड़ी तादात में लोग टीके की होली देखने सुई गांव पहुंचते हैं। आज रविवार को होली के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आदित्य महादेव मंदिर में पूर्व प्रधान रमेश चंद्र चौबे के दिशा निर्देश में ग्राम प्रधान त्रिभुवन तिवारी की अध्यक्षता एवं राजेश चौबे के संचालन में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें 27 फरवरी को प्रातः 11:35 से पहले चीर बंधन का आयोजन किया जाएगा, 28 फरवरी को ग्राम प्रभात फेरी डूंगरी तोक के साथ लगातार क्रम में चलेगी। 2 मार्च की शाम को होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा 4 फरवरी को छलड़ी मनाई जाएगी। 5 फरवरी को प्रसिद्ध टीके की होली का आयोजन किया जाएगा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। होली का आयोजन पूर्ण तैयार नशा मुक्त रहेगा होली को लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। बैठक में भुवन चंद्र, बालकिशन ,जगदीश चौबे ,हर सिंह, देवकीनंदन चौबे ,मथुरा दत्त चौबे, भुवन चंद्र चौबे , शेखरानंद पुजारी, कृष्णानंद चौबे ,त्रिलोचन चौबे ,हेमंत कुमार जोशी, नवीन चंद्र ,राजेश चौबे, उर्वादत, भुवनचंद्र ,राजेश चौबे ,भुवन चंद्र डुगरिया, जगदीश चंद्र चौबे ,ललित तिवारी, मदन पुजारी, महेश चंद्र, बसंत सिंह ,निर्मल चौबे केशब दत्त,मथुरा दत्त ,मनीष खर्कवाल, राजेश पुजारी, भुवन चौबे, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें