Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:पीएम मोदी ने किसानों के लिए हजारों करोड रुपए की योजनाओं का किया शुभारंभ किसानों ने वर्चुअल माध्यम से देखा प्

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 11, 2025

.पीएम मोदी ने किसानों के लिए हजारों करोड रुपए की योजनाओं का किया शुभारंभ किसानों ने वर्चुअल माध्यम से देखा प्रसारणआज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम जन धन धान्य योजना, तथा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन एवं कृषि पशुपालन मत्स्य तथा खाद्य प्रशंस्करण क्षेत्र की हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ दिल्ली से किया गया। जिसका सीधा प्रसारण विकासखंड बाराकोट के सभागार में पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र के लाभार्थियों को दर्शाया गया योजना से कृषि एवं पशुपालन तथा सभी विभागीय योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों एवं पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डॉक्टर टी पी यादव, डॉ राहुल जोशी, भुवन वर्मा एवं कृषि विभाग से अजय देवलाल सूरज, उद्यान विभाग से मदन पंत , लक्ष्मण नाथ एवं विकासखंड बाराकोट के खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ,स्वान केंद्र के नेटवर्क इंजीनियर मनोज कुमार व क्षेत्र के काश्तकार उपस्थित थे।

जरूरी खबरें