Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिसुंग के लेफ्टिनेंट हर्षित देव उड़ीसा के राज्यपाल के एडीसी नियुक्त।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 15, 2025

बिसुंग के लेफ्टिनेंट हर्षित देव उड़ीसा के राज्यपाल के एडीसी नियुक्त।लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के निवासी लेफ्टिनेंट हर्षित देव को उड़ीसा के राज्यपाल ने एडीसी के रूप में नियुक्त किया है ।नौसेना अधिकारी हर्षीत देव ने राज्य व अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है ।हर्षित देव राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश सिंह देव एवं श्रीमती चंद्रकला देव के सुपुत्र है ।उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( एनडीए) एनडीए खड़कवासला पुणे एवं भारतीय नौसेना एझीमाला से प्रशिक्षण प्राप्त किया है । लेफ्टिनेंट हर्षित को उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्य दक्षता से इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित किया गया है। उनकी शानदार उपलब्धि पर उनके भाई मेजर अमित देव ,बहन डॉक्टर मेघा देव , अनवित देव ,डॉक्टर विनीता देव, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ग्राम प्रधान थूवा महरा सविता देव, प्रदीप देव,सचिन जोशी ,डी0डी पांडे, बी सी मुरारी ,एडवोकेट नवीन मुरारी सहित समस्त क्षेत्र वासियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है लोगों ने कहा हर्षित ने पूरे प्रदेश के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।

जरूरी खबरें