Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव पुलिस मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

चंपावत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव पुलिस मौके पर।

चंपावत के टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक का सव आज संदिग्ध परिस्थिति में मिला है । युवक की पहचान उमेश जोशी(सोनू )(34) पुत्र हेम चंद्र निवासी अंबेडकर कॉलोनी ढकना बडोला के रूप में हुई है। जो आज चंपावत टैक्सी स्टैंड के पास मृत अवस्था में पाए गए हैं । चंपावत कोतवाल बी0 एस0 बिष्ट ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।उन्होंने बताया पास में ही युवक का घर है।

कोतवाल बिष्ट ने बताया परिजन युवक को चंपावत जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। कहा मामले की जांच की जा रही है युवक की पहचान उमेश जोशी निवासी टैक्सी स्टैंड चंपावत के तौर पर हुई है कोतवाल बिष्ट ने कहा युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। तो वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जरूरी खबरें