Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट:कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में चिकित्सको/चिकित्सा स्टाफ ने निकाला कैंडल मार्च हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 16, 2024
कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में चिकित्सको ने निकाला कैंडल मार्च हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की बीते दिनों कोलकाता के आर0जी कार मेडिकल कॉलेज में हुई ट्रेनिं महिला डॉक्टर व हल्द्वानी में हुई नर्स की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों व चिकित्सा स्टाफ ने चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर लोहाघाट अस्पताल से लेकर गांधी चौक तक शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला तथा दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की साथ ही रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती तथा डॉक्टरो व नर्सिंग स्टाफ पर अत्याचार बंद करने की मांग की गई तथा डॉक्टर रूम वह नर्सिंग रूम की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है तथा दोनों मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मान रखा गया दोनों घटनाओं को लेकर चिकित्सा स्टाफ में काफी आक्रोश देखने को मिला कैंडल मार्च में चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय ,नवीन कनौजिया, डॉक्टर करन बिष्ट ,डाक्टर बीना मेलकानी,, भास्कर गढ़कोटी विक्रम सिंह, संजय दताल ,निर्मल भंडारी, रंजना चंद, बबीता बिष्ट ,दीपक बिष्ट, नाजमा ,सचिन संदीप वर्मा, एलडी जोशी सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा

जरूरी खबरें